पूर्णिया : पंचायत स्तर पर 08 से 17 अप्रैल तक विशेष शिविर

Apr 06, 2026 05:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

पूर्णिया में पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण के लिए 08 से 17 अप्रैल तक पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र लाभार्थी प्रमाणीकरण से वंचित न रहे। कॉमन सर्विस सेंटर के वीएलई द्वारा प्रमाणीकरण किया जाएगा।

पूर्णिया : पंचायत स्तर पर 08 से 17 अप्रैल तक विशेष शिविर

पूर्णिया। पेंशनधारियों का शत-प्रतिशत जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से 08 अप्रैल से 17 अप्रैल तक पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र लाभार्थी जीवन प्रमाणीकरण से वंचित न रह जाए तथा उन्हें समय पर पेंशन का लाभ मिलता रहे। उक्त विशेष शिविरों में कॉमन सर्विस सेंटर के वीएलई द्वारा पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण किया जाएगा। सभी पंचायतों में निर्धारित स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां पेंशनधारी उपस्थित होकर अपना जीवन प्रमाणीकरण करवा सकेंगे। इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए संबंधित पंचायतों के पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, विकास मित्र एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों को पेंशनधारियों को शिविर स्थल तक लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन सभी की सक्रिय भागीदारी से अभियान को गति प्रदान की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।