Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsPeaceful Teacher Union Elections Held at TNB College Dr Musfique Alam and Nirlesh Kumar Elected
टीएनबी कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने डॉ. मुस्फिक

टीएनबी कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने डॉ. मुस्फिक

संक्षेप:

फोटो है : दोस्ताना माहौल में संपन्न हुआ चुनाव अध्यक्ष पद के लिए एक

Oct 18, 2025 01:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टीएनबी कॉलेज में शुक्रवार को शिक्षक संघ का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। कॉलेज के फिजिक्स विभाग में मतदान केंद्र बनाया गया था। जहां पर्यवेक्षकों की निगरानी में चुनाव हुआ। कॉलेज में अध्यक्ष पद पर डॉ. मुस्फिक आलम विजयी रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी रहे डॉ. राजीव कुमार सिंह के 10 वोटों से हराया है। विजेता को 30 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी को 20 वोट मिले। इस पद के लिए कुल 51 वोट पड़े। इसमें एक वोट अवैध घोषित किया गया। उधर, सचिव पद के लिए मैदान में डॉ. अजीत कुमार और सिंडिकेट सदस्य निर्लेश कुमार थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस पद पर निर्लेश कुमार ने बाजी मार ली। उन्होंने डॉ. अजीत को नौ वोटों से हराकर सचिव पद पर कब्जा किया। इस पद के लिए भी 51 वैध वोट पड़े थे। उधर, कार्यकारी सदस्यों के रूप में डॉ. अंशु कुमार, डॉ. अमलेंदु कुमार अंजन, डॉ. रविशंकर कुमार चौधरी, डॉ. जावेद अख्तर, डॉ. जैनेंद्र एवं डॉ. चंदन कुमार विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद के लिए एक ही प्रत्याशी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था, वे निर्विरोध चुनाव जीते हैं। चुनाव के बाद मतगणना होने के बाद परिणाम जारी कर दिया गया। चुनाव के दौरान बनाए गए मतदान केंद्र पर वोटरों को बैठने के लिए बेहतर इंतजाम किए गए थे। चुनाव पदाधिकारी डॉ. नवनीत कुमार बनाए गए थे। वोटरों के लिए नाश्ते का भी इंतजाम किया गया था। उन्हें मतदान करने के बाद संयुक्त रूप से व्यवस्था के तहत यह व्यवस्था दी गई थी। वोटिंग के दौरान भी प्रत्याशी अपने समर्थक शिक्षकों को वोट के लिए बाहर साधते रहे। दोस्ताना माहौल में सभी प्रत्याशी मतदान केंद्र पर वोटिंग कराते रहे।