फलका: होली पर्व को लेकर आठ डीजे थाना में जमा
फलका प्रखंड क्षेत्र में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 80 डीजे संचालकों को बाउंड डाउन किया गया है। 240 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

फलका। फलका प्रखंड क्षेत्र में होली पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर क्षेत्र के करीब 80 डीजे संचालकों को बाउंड डाउन एवं 240 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।वहीं पुलिस प्रशासन के निर्देश पर क्षेत्र के करीब आठ डीजे संचालकों द्वारा डीजे थाना में जमा किया गया है। मामले थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि होली पर्व के दौरान विधि व्यवस्था संधारण एवं पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र के करीब 80 डीजे संचालकों को बाउंड डाउन किया गया है।जिसमें
सभी डीजे संचालकों को दो लाख के लिए बाउंड डाउन किया गया है।वहीं करीब 240 लोगों के विरुद्ध 107 की कार्रवाई की गई है।होली पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप व्याप्त है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



