Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsPeaceful Durga Puja Celebrations in Goradih and Jagdishpur
शांतिपूर्ण संपन्न हुई दुर्गा पूजा, प्रतिमा विसर्जित

शांतिपूर्ण संपन्न हुई दुर्गा पूजा, प्रतिमा विसर्जित

संक्षेप:

गोराडीह और जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों में दुर्गा पूजा शांति पूर्वक संपन्न हुई। मां दुर्गा की प्रतिमाएं गंगटी, कासिमपुर, जमसी, काशिल, सतजोरी और जगदीशपुर के बाजार में...

Oct 03, 2025 09:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

गोराडीह संवाददाता गोराडीह और जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों में दुर्गा पूजा शांति पूर्वक संपन्न हो गई। गोराडीह के गंगटी, कासिमपुर, जमसी, काशिल, कासिमपुर, सतजोरी, बड़हरी सहित कई स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। साथ ही जगदीशपुर के बाजार, तगेपुर सहित विभिन्न स्थानों पर भी प्रतिमा स्थापित की गई थी। उधर मेला संपन्न होने के बाद शुक्रवार को सभी जगहों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें