Bhagalpur News: किशनगंज: अवर निरीक्षक मद्य निषेध परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित अवर

Bhagalpur News: किशनगंज:  अवर निरीक्षक मद्य निषेध परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

Bhagalpur News: किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) लिखित परीक्षा रविवार को किशनगंज जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई थी। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे तथा परीक्षार्थियों की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा था। जिले में कुल 3000 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इनमें से मात्र 1167 अभ्यर्थी ही परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 1833अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की संख्या 40 प्रतिशत से भी कम रही।किसी

भी परीक्षा केंद्र से निष्कासन अथवा अन्य अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।जिले में एक पाली में हुई परीक्षा के लिए 6 केंद्र बनाए गए थे।परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ वन खुसरू सिराज सहित प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों ने लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। परीक्षा को पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया गया।एसडीएम अनिकेत कुमार ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और कहीं से भी कदाचार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। प्रशासन की सतर्कता और केंद्राधीक्षकों के सहयोग से परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। जिला प्रशासन ने परीक्षा संचालन में सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मियों एवं केंद्राधीक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBhagalpur News: किशनगंज: अवर निरीक्षक मद्य निषेध परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न