होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Mar 01, 2026 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
गोराडीह, संवाददाता। जगदीशपुर थाना परिसर में शनिवार को होली को लेकर शांति समिति की बैठक

जगदीशपुर थाना परिसर में शनिवार को होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने की। इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि होली के दौरान पुलिस की पैनी नजर रहेगी और हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अश्लील गाने व कार्यक्रम पर सख्त पाबंदी रहेगी। उधर, होली में सभी स्थानों पर शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की गई। मौके पर शंकर पासवान, मो. शहबाज, सुनील तिवारी, नूर आलम सहित कई लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



