होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
पीरपैंती के ईशीपुर थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसडीपीओ पंकज कुमार भी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर होली मनाने का निर्णय लिया और हुड़दंगियों पर नजर रखने की बात कही।

पीरपैंती निज प्रतिनिधि ईशीपुर थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने की। बैठक में एसडीपीओ कहलगांव 2 पंकज कुमार भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने कहा कि पर्व दिए गए निर्देश के अनुसार ही मनाएं। साथ ही कहा कि हुड़दंगियों और पियक्कड़ों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बैठक में उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों ने निर्णय लिया कि हर साल की भांति होली मिलजुलकर मनाएंगे। बैठक में सरपंच बिनोद बारूद, पूर्व सरपंच अरुण तिवारी, पंसस मंटू रजक, वार्ड सदस्य सज्जाद, अमरजीत भारती, प्रहलाद साह, मोनू सिंह, अमन पांडे, मनोज साह, रॉकी, अरुण पोद्दार आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



