Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsPeace Committee Meeting for Saraswati Puja Ensuring Harmony and Compliance
सुपौल : सरस्वती पूजा मनाने को लेकर थाना में हुई शांति समिति की बैठक

सुपौल : सरस्वती पूजा मनाने को लेकर थाना में हुई शांति समिति की बैठक

संक्षेप:

प्रतापगंज में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रबुद्धजन और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बीडीओ और थानाध्यक्ष ने पूजा आयोजन के लिए लाइसेंस और डीजे पर प्रतिबंध की जानकारी दी। सभी ने सामूहिक रूप से आयोजन में सहयोग का आश्वासन दिया।

Jan 19, 2026 06:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

प्रतापगंज, निजप्रतिनिधि। आगामी सरस्वती पूजा को शांतिसदभाव और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सोमवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेश कुमार मिश्रा व अंचलाधिकारी आशु रंजन ने संयुक्त रुप से की। बैठक में प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधीगण और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक को सम्बोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि किसी भी आयोजन को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में आप सबों का सहयोग जरूरी है। बैठक में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि इस बार भी सरस्वती पूजा पूर्व की भांति मनाया जाना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूजा के मद्देनजर जिला प्रशासन का सख्त निर्देश है कि जहां भी पूजा का आयोजन होना है उन्हें विधिवत स्थानीय थाना को आवेदन देना होगा। पूजा आयोजन को लेकर लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। लाइसेंस के लिए आयोजकों को थाना पहुंचकर आवेदन देने सहित लाइसेंस की सारी प्रक्रिया को पूर्ण करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि विसर्जन के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है। निर्देश का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है। बैठक में अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि आप सभी प्रबुद्धजनों का भी दायित्व बनता है कि अपने आसपास के आयोजकों को इस संदर्भ में जागरुक करें। ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। बैठक में पूर्व प्रमुख भूप नारायण यादव, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष संतोष भिंडवार, जदयू अध्यक्ष जय प्रकाश जया, जिला पार्षद प्रतिनिधि अनीस यादव, मुखिया महानंद पासवान, पूर्व मुखिया अनिल कुमार टिपू, कमल नारायण मंडल, बासुदेव रजक सहित अन्य गणमान्य ने अपने अपने सुझाव भी दिए। बैठक में उपस्थित शैक्षणिक संस्थानों के सदस्यों ने भी अपनी अपनी बातों को रखते हुए मार्गदर्शन दिया। बैठक में उपस्थित गणमान्य सहित जनप्रतिनिधियों प्रशासन को पूजा शांति सदभाव के साथ सम्पन्न कराने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।