अररिया : फाइनल में सिवान को हराकर पटना ने ट्राफी पर जमाया कब्जा
जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी के हाई स्कूल मैदान में इंडो-नेपाल क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित

जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी के हाई स्कूल मैदान में इंडो-नेपाल क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित रामसागर राय मेमोरियल टी-20 डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच पटना और सिवान के बीच खेला गया। पटना की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी पटना की टीम ने निर्धारित 21 ओवर में 8 विकेट पर 161 रन बनाए। वही पटना के बल्लेबाज विराट ने 33, एस. पांडे ने 30 और सरोज ने 28 रनों का योगदान दिया। सिवान की ओर से गेंदबाजी करते हुए पी.साही 4 विकेट और एम इरशाद ने एक विकेट चटकाए। पटना ने सिवान को 162 रनों का लक्ष्य दिया ।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिवान की टीम ने 21 ओवर में 8 विकेट होकर 151 रन ही बना सकी। इसमें सिवान की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अनुभव ने 62 रन और सतीश ने 17 रनों का योगदान किया । वहीं पटना की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौरव ने 3 विकेट सरोज ने दो विकेट हासिल की। इस तरह पटना की टीम 11 रनों से मैच जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। वही बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले सरोज कश्यप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसे मुख्य अतिथि मूलचंद गोलछा के हाथों मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। वही अंपायर की भूमिका ओमप्रकाश एवं अनामी शंकर ने निभायी। इस मौके पर पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू राय, भीम राय, कमेटी के अध्यक्ष अंजर अहमद, सद्दाम हुसैन, जसीम नोमानी, सन्नी रियाज, जिशान , गणेश साहा के अलावा अन्य उपस्थित रहे। वही विजेता टीम को 1,21000 और उपविजेता को 51000 की राशि से नवाजा गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


