पीएचसी में अल्ट्रासाउंड की जल्द व्यवस्था किया सुनिश्चित

Feb 28, 2026 05:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

कुर्साकांटा में पीएचसी में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को निजी जांच केन्द्रों पर निर्भर होना पड़ रहा है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने सरकार से जल्द अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

पीएचसी में अल्ट्रासाउंड की जल्द व्यवस्था किया सुनिश्चित

कुर्साकांटा । निज प्रतिनिधि पीएचसी कुर्साकांटा में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं रहने से रोगियों खासकर महिला रोगियों को जांच के लिए निजी जांच केन्द्रों पर निर्भर रहना पड़ता है। इस कारण रोगियों को मनमानी कीमत देकर आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे रोगियों में आक्रोश व्याप्त है। महिलाओं ने बताया कि प्रत्येक माह के 9,15 व 21 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं का विशेष जांच होता है। जांच में गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए भी कहा जाता है। अल्ट्रासाउंड जांच में ही गर्भवती मां के पेट में पल रहे बच्चे की स्थिति व उसके विकास का पता चलता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेकिन पीएचसी में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं रहने के कारण गरीब गर्भवती महिलाऐं अल्ट्रासाउंड नहीं करा पाती है। इसके कारण डॉक्टर अंदाज से ही दवा देने को मजबूर होते हैं। इससे कभी कभी परेशानी भी बढ़ जाती है। महिला रोगियों ने सरकार से पीएचसी में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था जल्द से जल्द सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।