मरीज छोड़कर गायब रहे चिकित्सक, अल्ट्रासाउंड जांच कराने में परेशानी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

फोटो मायागंज अस्पताल की ओपीडी के ग्राउंड फ्लोर पर पुरुषों के लिए संचालित जांच

मरीज छोड़कर गायब रहे चिकित्सक, अल्ट्रासाउंड जांच कराने में परेशानी

भागलपुर, वरीय संवाददाता। मायागंज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के ओपीडी में मंगलवार को इलाज कराने के लिए मरीजों की भीड़ लगी रही। सुबह नौ बजे से रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पर्ची कटाने के लिए मरीजों की लंबी कतार लग गई। भीषण गर्मी में घंटों लाइन में खड़े रहकर मरीजों ने पर्ची कटवाया। डॉक्टर चेंबर के बाहर लाइन लगकर चेकअप कराया। कई मरीजों को डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड जांच कराने की सलाह दी। लेकिन ओपीडी के ग्राउंड फ्लोर पर दोपहर एक बजे पुरुष अल्ट्रासाउंड केंद्र पर जांच हुई। जांच करने वाले चिकित्सक वहां से चले गए। केंद्र के बाहर करीब आधा दर्जन लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे।

पुरुष अल्ट्रासाउंड केंद्र के कर्मियों ने बताया कि आठ से 10 मरीज के आने के बाद फोन कर डॉक्टर को बुला लिया जाएगा। बाहर बैठे मरीजों ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे तक इंतजार किया लेकिन डॉक्टर नहीं मिले। अस्पताल अधीक्षक डॉ. एचपी दुबे ने बताया कि मामले की निगरानी की जाएगी और इसमें सुधार कराया जाएगा।महिलाएं भी अल्ट्रासाउंड कराने के लिए रहीं परेशान : ओपीडी भवन के पहले तल पर महिलाओं के अल्ट्रासाउंड केंद्र पर जांच कराने के लिए महिला मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। तीन से चार घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद महिलाओं ने जांच कराया। यहां पर बैठने की व्यवस्था नहीं रहने के कारण गर्भवती व गंभीर बीमारी से ग्रसित महिला मरीजों को काफी कष्ट हुआ। महिला मरीजों के साथ आए परिजनों ने अव्यवस्था को लेकर नाराजगी दिखाई। एक मरीज के परिजन धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि टोकन सिस्टम नहीं होने के कारण महिलाओं को घंटों भीषण गर्मी व उमस में खड़ा रहना पड़ा। मरीजों के बैठने के लिए मानसिक रोग विभाग की तरफ लगी कुर्सियों की संख्या काफी कम है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।