Bhagalpur News: गायनी विभाग तक का रास्ता बदहाल, भटक रही एंबुलेंस

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: मायागंज अस्पताल के मेन गेट से घुसे एंबुलेंस चालकों को रास्ते का पता नहीं रहता

Bhagalpur News: गायनी विभाग तक का रास्ता बदहाल, भटक रही एंबुलेंस

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। मायागंज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के मेन गेट होकर इंडोर वार्ड में स्थित स्त्री रोग एवं प्रसव या गायनी विभाग तक पहुंचने में मरीजों को परेशानी हो रही है। विभाग के गेट तक ले जाने में महिलाओं को 100 मीटर तक की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। वहीं एंबुलेंस या किराए के वाहनों को विभाग तक पहुंचने वाले रास्ते की जानकारी नहीं रहती है। अस्पताल के मेन गेट से गायनी विभाग के सीधे रास्ते पर लोहे की बैरिकेडिंग कर दी गई है। ऐसे में मेन गेट में घुसने वाली एंबुलेंस को ओपीडी के तरफ पूर्वी रास्ते होकर विभाग तक का रास्ता तय किया गया है। इस रास्ते की स्थिति काफी जर्जर है। वहीं रात के समय इधर लाइट भी नहीं रहती है। पहली बार आए एंबुलेंस चालकों की सहायता के लिए विभाग जाने के रास्ते का साइनबोर्ड भी नहीं लगाया गया है।

समस्या का समाधान

बीती रात कजरैली से अपनी बहन का डिलीवरी कराने आए मो. सरफराज ने बताया कि मेन गेट से एंबुलेंस घुसाने के बाद विभाग जाने के रास्ते का पता नहीं चल पाया। चालक को गाड़ी वापस लौटाना पड़ा। कर्मचारियों ने बताया कि अस्पताल के दूसरे गेट व अधीक्षक कार्यालय के तरफ से भी गायनी विभाग जाने का रास्ता है। उसी रास्ते होकर इंडोर वार्ड में स्थित गायनी विभाग तक डिलीवरी के लिए ले जाया गया। तबतक महिला दर्द से परेशान रही। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. सुरेश ने बताया कि बीएमएसआईसीएल की तरफ से एजेंसी को अस्पताल की मरम्मत की जिम्मेदारी दी गई। एजेंसी की तरफ से धीरे-धीरे सभी सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। गायनी विभाग तक के रास्ते को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया जाएगा।

सामान्य प्रश्न

मायागंज अस्पताल में किस विभाग तक पहुँचने में परेशानी हो रही है?
मायागंज अस्पताल में स्त्री रोग एवं प्रसव या गायनी विभाग तक पहुँचने में परेशानी हो रही है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: गायनी विभाग तक का रास्ता बदहाल, भटक रही एंबुलेंस