खगड़िया : अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजो को नही खिलाया जाता अंडा

खगड़िया : अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजो को नही खिलाया जाता अंडा

संक्षेप:

गोगरी के अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजों को दिए जाने वाले भोजन में अंडे का अभाव है, जिससे असंतोष बढ़ रहा है। मरीजों ने शिकायत की है कि नास्ता और भोजन की गुणवत्ता खराब है। अस्पताल में भोजन का मेनू चिपकाया...

Sep 15, 2025 06:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

गोगरी। एक संवाददाता अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी में मरीजो खिलाए जाने वाले भोजन में अंडा नही खिलाया जा रहा है। जिससे मरीजो के बीच असंतोष व्याप्त है। अस्पताल में मरीजों ने शिकायत की है कि आउट सोसिंग के तहत मरीजो को खिलाने वाले नास्ता एवं भोजन गुणवत्तापूर्ण नही दिया जाता है। मरीजो को सुबह में चाय,तीन पीस पाव रोटी बिस्कुट ही सिर्फ दिया जाता है । नास्ता में अंडा नही खिलाया जाता है। बताया गया कि अस्पताल में मरीजो की खिलाने वाले भोजन का मेनू चिपकाया गया है, लेकिन उसका पालन नही किया जाता है।रविवार की शाम में अस्पताल के प्रसूता कक्ष में भर्ती मरीजो ने बताया कि भोजन में मेनू का कोई पालन नही किया जाता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दाल व सब्जी भी गुणवत्तापूर्ण नही खिलाया। बताया गया कि मरीज के साथ अस्पताल आए एटेंडेंट को खाना नही दिए जाने से रातभर उन्हें भूखे ही अस्पताल में रात गुजारनी पड़ी। आउटसोसिंग ठेकेदार की मनमानी से मरीजो एवं उनके परिजनों के बीच आक्रोश पनप रहा है। सरकार ने मरीजो को अस्पताल में सारी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए यह योजना चलायी, लेकिन शत प्रतिशत इसका लाभ मरीजो को नही मिल रहा है। इधर रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्र प्रकाश ने बताया कि मरीजो को नास्ता में अंडा नही खिलाने की शिकायत मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।