Bhagalpur News: रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: सुल्तानगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित हुई। बीडीओ संजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज प्रदान करने पर चर्चा की गई। परिवारजनों के बैठने की व्यवस्था और गर्मी में पंखों की मरम्मत का प्रस्ताव रखा गया।

Bhagalpur News: रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित

Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुल्तानगंज में सोमवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ संजीव कुमार ने की। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुन्दन भाई पटेल मौजूद थे। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक रमण कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज देने से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हुई। मरीजों के साथ आने वाले परिजनों एवं आगंतुकों के बैठने की उचित व्यवस्था करने तथा गर्मी के मौसम को देखते हुए खराब पड़े पंखों की मरम्मत एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।