Bhagalpur News: एमआरआई जांच रिपोर्ट मिलने में विलंब से नाराजगी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: भागलपुर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मरीजों को एमआरआई रिपोर्ट लेने में काफी समय लगा। रिपोर्ट मिलने में देरी के कारण मरीजों और उनके परिजनों ने हंगामा किया। अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने स्थिति को संभाला और रिपोर्ट वितरण फिर से शुरू हुआ। समय पर रिपोर्ट न मिलने से मरीजों को इलाज में कठिनाई का सामना करना पड़ा।

Bhagalpur News: एमआरआई जांच रिपोर्ट मिलने में विलंब से नाराजगी

Bhagalpur News: भागलपुर। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में सोमवार को एमआरआई जांच की रिपोर्ट लेने पहुंचे मरीजों को इंतजार करना पड़ा। पूर्व में कराए गए जांच रिपोर्ट मिलने में विलंब के कारण काउंटर के पास मरीजों व उनके परिजनों ने शोर-शराबा भी किया। रिपोर्ट के लिए पहुंची मरीजों और परिजनों की भीड़ के कारण थोड़ी देर के लिए व्यवस्था प्रभावित भी हुई। मरीजों ने कहा कि जिस दिन एमआरआई जांच कराई थी, उस दिन रिपोर्ट नहीं मिली थी। सोमवार को जब रिपोर्ट लेने आए तो विलंब किया जा रहा है। मरीजों का इलाज में परेशानी हो रही है। हंगामे की सूचना पर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने मरीजों व परिजनों को समझाकर शांत कराया।

इसके बाद रिपोर्ट वितरण का काम शुरू हुआ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: एमआरआई जांच रिपोर्ट मिलने में विलंब से नाराजगी