Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsPatient Surge at Mayaganj Hospital OPD Over 1500 Registrations on Monday

भागलपुर : मायागंज अस्पताल के ओपीडी में बढ़ी मरीजों की भीड़
संक्षेप:
भागलपुर के मायागंज अस्पताल के ओपीडी में सोमवार को इलाज के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ी। रविवार के अवकाश के बाद पहले दिन दोपहर तक डेढ़ हजार से अधिक मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया। रजिस्ट्रेशन काउंटर, दवा...
Oct 13, 2025 12:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर । मायागंज अस्पताल के ओपीडी में सोमवार को ओपीडी में इलाज कराने के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार के अवकाश के बाद सप्ताह के पहले दिन दोपहर एक बजे तक करीब डेढ़ हजार से अधिक मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया। अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर, दवा काउंटर, एक्सरे व अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र, पैथोलॉजी सेंटर व डॉक्टर चेंबर के बाहर मरीजों की कतार लगी रही। मरीजों के साथ आए परिजनों के कारण ओपीडी परिसर में काफी भीड़ रही। दो बजे तक पहली पाली का संचालन होता है। वहीं दोपहर बाद चार बजे से दूसरी पाली में भी मरीजों का इलाज किया जाता है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


