11 हजार दीपों से सजाया गया पतनेश्वर धाम तो रंग बिरंगी रोशनी में दिखा कालिका मंदिर
बरहट। निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में रविवार को अंधकार पर प्रकाश के पर्व

बरहट। निज संवाददाता
प्रखंड क्षेत्र में रविवार को अंधकार पर प्रकाश के पर्व दीपावली बहुत धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर पतनेश्वरधाम मंदिर में 11 हजार दिए जलाए गए तो मां कालिका मंदिर मलयपुर रंग बिरंगी रौशनी से नहाए लोगों के आकर्षण का केंद्र बना दिखा।संध्या होते ही लोग अपने घरों व प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई कर गणेश भगवान एवं माता लक्ष्मी की मूर्ति को स्थापित कर विधि-विधान से पूजा अर्चना किया। वहीं महिलाओं ने अपने अपने घरों के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाए और दीपक जलाकर भगवान गणेश तथा माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर अपने जीवन में सुख, चैन, शांति की के लिए पुजन किया ।पूजा अर्चना करने के बाद गणेश भगवान को लड्डू के भोग लगाया और एक दूसरों को मिठाइयां खिलाकर गले मिले और दीपावली की बधाई दीं।
इस दौरान नुमर ,जावातरी,मलयपुर, बरहट, कोल्हुआ केवाल आदि गांव के सभी लोगों ने श्रद्धा भाव के साथ दीपक जलाया जिससे पूरा इलाका प्रकाशमय नजर आया। कई घरों पर मोमबत्ती, झालर लाइट, कलरफुल लाइट आदि से अपने अपने घरों को लोगों ने आकर्षक ढंग से सजाया था।दीपावली त्यौहार को लेकर देर रात तक पटाखों की गूंज सुनाई देती रही। दीपों के इस पर्व में मां कालिका मंदिर रंग बिरंगे रौशनी में नहाया दिखा। मंदिर की भव्यता को देखने दूर दूर से लोग आ रहे थे। विधि व्यवस्था को लेकर मलयपुर व बरहट थाने की पुलिस मुस्तैद दिखी।
