किशनगंज : सिलीगुड़ी से बेगूसराय जा रही एक यात्री में लगी आग

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज बस स्टैंड के पास एनएच 27 पर रविवार की

किशनगंज : सिलीगुड़ी से बेगूसराय जा रही एक यात्री में लगी आग

शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज बस स्टैंड के पास एनएच 27 पर रविवार की देर रात्रि बंगाल के सिलीगुड़ी से बेगूसराय की ओर जा रही एक यात्री बस में अचानक आग लग गई।बस यात्रियों से भरी हुई थी।हालांकि समय रहते ही बस के कर्मियों व लोगों की मदद से आग पर तुरंत ही काबू पा लिया गया।बताया जाता है की बस के इंजन के चेंबर के हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा था। धुआं उठते देख चालक और कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बस को रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।जानकारी के अनुसार यात्री बस सिलीगुड़ी से यात्रियों को लेकर किशनगंज की ओर आ रही थी।

बस में करीब 35 यात्री सवार थे। किशनगंज पहुंचते ही बस से अचानक धुआं निकलने लगा।बस के चालक की नजर पड़ते ही बस को तुरंत रोका गया और बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।कई यात्री जल्दबाजी में बस से उतरने लगे, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।बताया जाता है की बस के कर्मियों ने मौके पर उपलब्ध अग्निशमन उपकरण और अन्य संसाधनों की मदद से धुएं को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।