Bhagalpur News: बाढ़ का कहर....जलस्तर में कमी, बाढ़ पीड़ितों की परेशानी बरकरार

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: अकबरनगर और आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलस्तर में आंशिक कमी आई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन, बाढ़ का पानी अब भी कई घरों और गलियों में भरा हुआ है, जिससे राहत सामग्री प्रभावित परिवारों तक नहीं पहुंच पा रही है। कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं।

Bhagalpur News: बाढ़ का कहर....जलस्तर में कमी, बाढ़ पीड़ितों की परेशानी बरकरार

Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर और आसपास के बाढ़ प्रभावित इलाकों में गुरुवार को जलस्तर में आंशिक कमी दर्ज होने से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। कई दिनों तक लगातार बढ़ते पानी के बाद जलस्तर में कमी की खबर ने लोगों को कुछ उम्मीद जरूर दी है, लेकिन बाढ़ का पानी अभी भी कई घरों, गलियों और संपर्क मार्गों में जमा है। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि पानी घटने के बावजूद प्रभावित परिवारों तक राहत की पर्याप्त सामग्री नहीं पहुंच पा रही है। अकबरनगर के भवनाथपुर, खुटाहा, किशनपुर, खेरैहिया, इंग्लिश चिचरौन, मोतीचक, शाहाबाद, पान और श्रीरामपुर जैसे इलाकों में लोगों की जिंदगी अभी भी पानी के बीच फंसी हुई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: बाढ़ का कहर....जलस्तर में कमी, बाढ़ पीड़ितों की परेशानी बरकरार