Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsParking Crisis in Kajra Traffic Congestion and Accidents on the Rise
लखीसराय : वाहन पड़ाव नहीं रहने से परेशानी

लखीसराय : वाहन पड़ाव नहीं रहने से परेशानी

संक्षेप:

कजरा में वाहन पड़ाव की कमी के कारण मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या बढ़ रही है। युवा कांग्रेस के नेता राजीव कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चालक स्टेशन परिसर के पास गाड़ी खड़ी करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। स्थानीय नेताओं ने जिला प्रशासन से नए वाहन पड़ाव के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है।

Nov 17, 2025 04:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

कजरा, एक संवाददाता। कजरा मुख्य बाजार में कोई वाहन पड़ाव नहीं रहने के कारण वाहनों की पार्किंग स्टेशन परिसर के पास ही कर दी जाती है, जिसके कारण मुख्य मार्ग पर आवागमन में काफी परेशानी होती है। साथ ही दिनभर सड़क जाम की स्थिति बनी रहती है और दुर्घटना होने की भी संभावना दोगुनी हो जाती है। युवा कांग्रेस के नेता राजीव कुमार सिंह ने कहा कि कजरा वाहन पड़ाव से सूर्यगढ़ा, उरैन, अभयपुर, कोनीपार, राजघाट तक टैम्पू बड़ी संख्या में खुलते हैं। वाहन चालक स्टेशन परिसर के पास ही अपनी गाड़ी को खड़ी करते हैं। मुख्य पथ पर ठेला दुकानदारों द्वारा ठेला लगाने के कारण जाम की समस्या काफी बढ़ जाती है, जिसके कारण कई बार दुर्घटना भी हो चुकी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सबसे मुख्य बात है कि मुख्य सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़ा रहने के कारण अक्सर सड़क जाम की समस्या उत्पन्न होती है। सड़क जाम को लेकर लोगों में तू, तू-मैं, मैं होते रहता है। जगह के अभाव में वाहन चालक भी मुख्य सड़क पर वाहन खड़ा करने के लिए मजबूर हैं, क्योंकि यहां वाहन खड़ा करने के लिए कोई दूसरा जगह है ही नहीं। मजबूरी में मुख्य सड़क पर वाहन खड़ा करने के लिये विवश हैं। वाहन चालकों द्वारा सरकार को राजस्व दिये जाते हैं परंतु सुविधा कुछ नहीं है। स्थानीय भाजपा नेता सह अधिवक्ता मोहम्मद अकबर अली, जदयू नेता अजय मंडल, पैक्स अध्यक्ष विनय सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, हेमंत कुमार हिमांशु आदि ने जिला प्रशासन से वाहन पड़ाव के लिए भूमि उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।