पूर्णिया: इन जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था
पूर्णिया में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए नागरिकों के वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित किए गए हैं। धमदाहा, बनमनखी और मरंगा से आने वाले वाहनों की पार्किंग कला भवन में होगी। मधुबनी से आने वाले वाहनों के लिए जय प्रकाश सेवा संस्थान का परिसर और अन्य स्थानों को पार्किंग के लिए निर्धारित किया गया है।

पूर्णिया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले नागरिकों के वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित किए गए हैं। जिसके अनुसार धमदाहा, बनमनखी एवं मरंगा की दिशा से आने वाले नागरिकों के वाहनों की पार्किंग कला भवन परिसर में होगी। उसी प्रकार धमदाहा, बनमनखी एवं मरंगा की दिशा से आने वाले अतिरिक्त एवं बड़े वाहनों (बस आदि) की पार्किंग के लिए बीएसआरटीसी बस स्टैंड परिसर को चिन्हित किया गया है। मधुबनी की दिशा से आने वाले नागरिकों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था के लिए रंगभूमि मैदान के समीप स्थित जय प्रकाश सेवा संस्थान का परिसर को चयनित किया गया है।
जनता चौक एवं मधुबनी बाजार क्षेत्र की दिशा से आने वाले नागरिकों के वाहनों की पार्किंग जल संसाधन विभाग परिसर (जनता चौक के समीप) होगी। इंदिरा गांधी स्टेडियम के समीप निर्धारित परिसर में अति विशिष्ट अतिथियों के वाहनों की पार्किंग एवं मानस भारती स्कूल का प्रांगण (गिरजा चौक के समीप) में विशिष्ट अतिथियों के वाहनों की पार्किंग की व्यवसथ की गई है। जिला स्कूल का प्रांगण नेवालाल चौक, रजनी चौक एवं भट्ठा बाजार की दिशा से आने वाले नागरिकों के वाहनों की पार्किंग स्थल रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


