बच्चों को तनावमुक्त बनाए रखने के दिए सुझाव

Mar 01, 2026 01:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

कहलगांव, निज प्रतिनिधि । कहलगांव प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मिर्धाचक आदिवासी टोला में शनिवार को “परीक्षा

बच्चों को तनावमुक्त बनाए रखने के दिए सुझाव

कहलगांव प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मिर्धाचक आदिवासी टोला में शनिवार को “परीक्षा की तैयारी-हमारी साझा जिम्मेदारी” थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान शिक्षक अर्जुन केशरी ने की। शिक्षक चित्तरंजन कुमार सिंह एवं रंजीत कुमार ने परीक्षा के दौरान बच्चों को तनावमुक्त रखने तथा पढ़ाई के अनुकूल वातावरण देने को लेकर अभिभावकों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्रधान शिक्षक ने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी देते हुए अभिभावकों से नियमित उपस्थिति, गृहकार्य में सहयोग तथा संतुलित आहार व पर्याप्त नींद पर विशेष ध्यान देने की अपील की। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कक्षा पांच की छात्रा उषा मरांडी को स्टूडेंट ऑफ द मंथ तथा अभिभावक रिमझिम देवी को पैरेंट्स ऑफ द मंथ घोषित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव सोनी हेम्ब्रम सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।