किशनगंज : परीक्षा की तैयारी हमारी साझा जिम्मेदारी: अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर

Feb 28, 2026 04:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

दिघलबैंक। एक संवाददाता दिघलबैंक प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी

किशनगंज : परीक्षा की तैयारी हमारी साझा जिम्मेदारी: अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर

दिघलबैंक। एक संवाददाता दिघलबैंक प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक प्रगति से अवगत कराना, परीक्षा की तैयारी को लेकर जागरूक करना तथा घर पर बच्चों के लिए अनुकूल अध्ययन वातावरण सुनिश्चित करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा करना था।शनिवार को आयोजित बैठक की थीम “परीक्षा की तैयारी – हमारी साझा जिम्मेदारी” रखी गई, जिस पर शिक्षकों और अभिभावकों के बीच सार्थक संवाद हुआ।प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ैली में आयोजित संगोष्ठी में प्रधान शिक्षक विक्रम मिश्रा ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, छात्रों की प्रगति तथा आगामी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता केवल विद्यालय की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही आवश्यक है।बैठक के दौरान बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, प्रतिदिन निर्धारित समय पर अध्ययन की आदत विकसित करने तथा होमवर्क एवं पुनरावृत्ति पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया। प्रधान शिक्षक ने अभिभावकों को सुझाव दिया कि वे घर में शांत एवं सकारात्मक अध्ययन वातावरण तैयार करें, ताकि बच्चे एकाग्र होकर पढ़ाई कर सकें। मोबाइल फोन के अनावश्यक उपयोग से बचने तथा बच्चों के साथ समय-समय पर पढ़ाई की समीक्षा करने की अपील भी की गई। संगोष्ठी में परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अध्ययन योजना बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। शिक्षकों ने बताया कि विषयवार समय निर्धारण, नियमित अभ्यास, मॉडल प्रश्नपत्रों का समाधान तथा कमजोर विषयों पर अतिरिक्त अभ्यास से बच्चों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विशेष रूप से कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें अतिरिक्त मार्गदर्शन एवं सहयोग देने का निर्णय लिया गया।अभिभावकों ने भी अपने सुझाव साझा करते हुए विद्यालय की पहल की सराहना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।