भागलपुर : अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में भागीदारी के लिए प्रचार-प्रसार
भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... जिले के 1756 सरकारी प्राइमरी व मध्य

भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... जिले के 1756 सरकारी प्राइमरी व मध्य विद्यालयों में नौ मई को हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी थीम के आधार पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) आयोजित की जाएगी। संगोष्ठी में भागीदारी के लिए स्कूल स्तर से अभिभावकों को आमंत्रण भेजा जा रहा है। अभिभावकों को स्कूली बच्चों के माध्यम से भी संगोष्ठी में अभिभावकों की भागीदारी के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। संगोष्ठी में अभिभावकों को यह अवगत कराया जाएगा कि बच्चों के सीखने एवं विकास की प्रक्रिया में विद्यालय और अभिभावक दोनों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


