Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsPACS Elections Results Sudhir Kumar and Krishna Kumar Kunal Retain Seats Amidst Tight Security
मधेपुरा : परमानंदपुर से सुधीर व टेंगराहा परिहारी से कृष्ण कुमार बने पैक्स अध्यक्ष

मधेपुरा : परमानंदपुर से सुधीर व टेंगराहा परिहारी से कृष्ण कुमार बने पैक्स अध्यक्ष

संक्षेप:

कुमारखंड । निज संवाददाता प्रखंड के दो पैक्स के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव

Feb 07, 2026 05:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

कुमारखंड । निज संवाददाता प्रखंड के दो पैक्स के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव के पश्चात शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श सिंहेश्वर मध्य विद्यालय में बनाए गए मतगणना स्थल पर मतगणना का कार्य निर्धारित समय से शुरू हो गया। जो दिन के तीन बजे तक चला। पैक्स चुनाव में जारी परिणाम के दौरान निवर्तमान दोनों पैक्स अध्यक्ष अपनी सीट बचाने में सफल रहे। मतगणना के लिए सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुए मतगणना में सबसे पहले परमानंदपुर पैक्स का परिणाम घोषित किया गया। जहां से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुनीता देवी के पति सुधीर कुमार ने 154 वोट के अंतर से विद्यानंद साह को हराकर सीट पर कब्जा जमाने में कामयाब रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सुधीर कुमार को 570 वोट मिले तो उनके प्रतिद्वंद्वी विद्यानंद साह को 416 वोट मिले। जबकि तीसरे स्थान पर रहे अरुण कुमार को 399 तथा चौथे स्थान पर रहे राजकिशोर साह को 139 वोट मिले। इसी तरह टेंगराहा परिहारी पैक्स में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष कृष्ण कुमार कुणाल ने 457 वोटों के अंतर से निकटतम प्रतिद्वंदी योगेन्द्र मेहता को हराकर दूसरी बार फिर से सीट पर कब्जा जमाने में कामयाब रहे। कृष्ण कुमार कुणाल ने 950 वोट प्राप्त किया तो उनके प्रतिद्वंद्वी रहे योगेन्द्र मेहता को 493 वोट मिले। मालूम हो कि यहां पर कार्यकारिणी सदस्य पद पर सभी 11 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गये थे। वहीं परमानंदपुर पैक्स से कार्यकारिणी सदस्य पद के सामान्य वर्ग से अनिल कुमार सिंह ने विनोद साह को 20 वोट के अंतर से, अतिपिछड़ा वर्ग से सुशील कुमार साह ने ब्रह्मदेव दास को 395 वोट के अंतर से, पिछड़ा वर्ग से सत्यनारायण यादव ने अशोक मेहता को 477 वोट के अंतर से हरा कर जीत दर्ज करने में सफल रहे। आरओ सह बीडीओ प्रियदर्शी राजेश पायरट ने अध्यक्ष व सदस्य पद पर जीत हासिल करने वाले को जीत का प्रमाण पत्र दिया। मतगणना स्थल के बाहर जीते प्रत्याशी के समर्थकों ने फूल माला पहनाकर और अबीर गुलाल लगा कर जश्न मनाया। मौके पर आरओ सह बीडीओ प्रियदर्शी राजेश पायरट,बीसीओ संजीव मित्रा, बीपीआरओ मनीषा कुमारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मी कुमारी, एएसआई राकेश कुमार सिंह, निर्वाचन कर्मी निरंजन कुमार, सशस्त्र पुलिस बल के जवान शांतिपूर्ण और स्वच्छ वातावरण में मतगणना कार्य संपन्न कराने में जुटे रहे।