सहरसा : पैक्स चुनाव की तैयारी तेज, 8-9 अप्रैल को नामांकन, 20 को मतदान
सोनवर्षा राज में बरैठ, खजुराहा और देहद पंचायतों में प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। नामांकन 8-9 अप्रैल को होगा, जबकि मतदान 20 अप्रैल को होगा। विजयी उम्मीदवारों को उसी दिन प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। ये चुनाव किसानों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

सोनवर्षा राज से अनुज कुमार सिंह की रिपोर्ट प्रखंड के बरैठ, खजुराहा और देहद पंचायतों में प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इन पंचायतों में अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ अमित आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन 8 और 9 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लिया जाएगा। इसके बाद 10 व 11 अप्रैल को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी, जबकि 13 अप्रैल को अभ्यर्थिता वापसी और प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।।चुनाव प्रक्रिया के तहत 20 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा और मतदान समाप्ति के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र भी उसी दिन प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पैक्स किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराने और फसल खरीद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे इन चुनावों को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


