खेरैहिया के उत्कृष्ट ने एनडीए में हासिल की 279वीं रैंक
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
अकबरनगर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के खेरैहिया पंचायत निवासी उत्कृष्ट कुमार ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित

थाना क्षेत्र के खेरैहिया पंचायत निवासी उत्कृष्ट कुमार ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा एनडीए में 279वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट कुमार के पिता चंदन कुमार सिंह झारखंड पुलिस में कार्यरत हैं। उत्कृष्ट कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भागलपुर स्थित एसकेपी विद्या विहार से प्राप्त की, जहां से उन्होंने दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई पूरी की। वह दो भाइयों में सबसे छोटे हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार एवं गांव में खुशी का माहौल है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


