ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरभागलपुर(कहलगांव), संवाद सूत्र

भागलपुर(कहलगांव), संवाद सूत्र

एसएसवी कॉलेज कहलगांव में बुधवार को दर्शनशास्त्र विभाग में संपोषित विकास एवं पर्यावरण विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन हुआ। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य...

भागलपुर(कहलगांव), संवाद सूत्र
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरThu, 20 Jul 2017 12:50 AM
ऐप पर पढ़ें

एसएसवी कॉलेज कहलगांव में बुधवार को दर्शनशास्त्र विभाग में संपोषित विकास एवं पर्यावरण विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन हुआ। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व्याख्याता के तौर पर टीएमबीयू भागलपुर के स्नाकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग के डा. मृत्युंजय कुमार ने संपोषित विकास एवं पर्यावरण विषय पर सारगर्भित वक्तव्य देते हुए कहा कि संपोषित विकास पर्यावरण का महत्वपूर्ण अंग है। अनुप्रयुक्त नीति शास्त्र आज दर्शन की लोकप्रिय शाखा है जिसमें तमाम विषयों पर पूरे विश्व में शोध हो रहे हैं। अपने चारों ओर वातावरण का अध्ययन कर मूल्यों का विश्लेषन करना ही पर्यावरणीय नीति शास्त्र है। संपोषित विकास स्थाई और मैत्रीपूर्ण विकास पर्यावरणीय नीति दर्शन से इस अर्थ से जुड़ा है कि यह पर्यावरण संकट का समाधान प्रस्तुत करता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें