ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरजमुई में मांगोबंदर पुल में दरार, उत्तर बिहार से झारखंड का सीधा संपर्क भंग

जमुई में मांगोबंदर पुल में दरार, उत्तर बिहार से झारखंड का सीधा संपर्क भंग

राष्ट्रीय पथ 333ए पर बने खैरा प्रखंड के मांगोबंदर पुल में दरार आ गई है। दो दिन पहले ही पुल में दरार आई थी। जानकारी मिलने के बाद विभाग ने पुल से बड़े वाहनों का परिचालन रोकने का आदेश दिया है। इससे लोगों...

जमुई में मांगोबंदर पुल में दरार, उत्तर बिहार से झारखंड का सीधा संपर्क भंग
जमुई खैरा। हिन्दुस्तान टीमSun, 27 May 2018 12:43 AM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय पथ 333ए पर बने खैरा प्रखंड के मांगोबंदर पुल में दरार आ गई है। दो दिन पहले ही पुल में दरार आई थी। जानकारी मिलने के बाद विभाग ने पुल से बड़े वाहनों का परिचालन रोकने का आदेश दिया है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
 
करीब एक साल पहले खैरा प्रखंड के नरियाणा पुल का तीन स्लैब क्षतिग्रस्त हो गया था जिस कारण इस पुल पर बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई थी। नदी में स्थानीय लोगों के द्वारा डायवर्सन बनाकर बड़े वाहनों का परिचालन कराया जा  रहा था। लेकिन मांगोबंदर पुल के स्लैब में दरार आने के बाद अब फिलहाल बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गयी है। विभाग द्वारा पुल पर बैरियर लगाये जाने की बात कही जा रही है।

एनएच 333 पर खैरा प्रखंड के ही दो पुल के स्लैब क्षतिग्रस्त होने के कारण बड़े वाहनों के लिए उत्तर बिहार से झारखंड का सीधा संपर्क बंद हो गया है। नतीजतन बड़े वाहनों का परिचालन अब गिद्धौर वाया झाझा से हो रहा है। इसमेंं करीब 40 किलोमीटर की दूरी अधिक तय करनी पड़ रही है। पुल पर परिचालन बंद होने से गिरिडीह और झारखंड के देवघर के अलावा अन्य शहरों में जाने के लिए बड़े वाहनों को अधिक समय लगेगा। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें