पूर्णिया : पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट -आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

पूर्णिया में मौसम विभाग ने 12 और 13 मई को ओरेंज अलर्ट और 14 एवं 15 मई को येलो अलर्ट जारी किया है। 16 मई से मौसम साफ रहने की संभावना है। इस वर्ष प्री मानसून में सामान्य से अधिक 275 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो 226 प्रतिशत अधिक है।

पूर्णिया : पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट -आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

पूर्णिया से धीरज कुमार की रिपोर्ट पूर्णिया। मौसम विभाग के अनुसार 12 मई एवं 13 मई को ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 14 एवं 15 मई को येलो अलर्ट जारी किया गया है। 16 मई से मौसम साफ रहने की संभावना है। खासकर ओरेंज अर्लट को तेज हवा बहने, ओलावृष्टि, मेघागर्जन एवं वज्रपात की काफी संभावना बनी हुई है। पूर्णिया जिला में प्री मानसून में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि प्री मानसून का समय 1 मार्च से 31 मई तक औसतन 70 मिलीमीटर बारिश होती है, जबकि इस बार प्री मानसून में 275 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।

इस साल प्री मानसून में 226 प्रतिशत बारिश हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।