किराए के मकानों पर कमर्शियल टैक्स पर जताया विरोध

Mar 02, 2026 01:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर में नगर निगम द्वारा किराए पर लगे आवासीय मकानों को कमर्शियल श्रेणी में डालकर टैक्स वसूलने के प्रस्ताव का विरोध शुरू हो गया है। देवयोगी कंसल्टेंट्स के प्रतीक झुनझुनवाला ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर आपत्ति दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि किराए पर देने से संपत्ति व्यावसायिक नहीं बनती।

किराए के मकानों पर कमर्शियल टैक्स पर जताया विरोध

भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम द्वारा किराए पर लगे आवासीय मकानों को कमर्शियल श्रेणी में डाल कर भारी टैक्स वसूलने के प्रस्ताव का विरोध शुरू हो गया है। देवयोगी कंसल्टेंट्स के प्रतीक झुनझुनवाला ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर इस पर आपत्ति दर्ज कराई है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई मकान रहने के लिए किराए पर दिया गया है, तो उसका स्वरूप आवासीय ही रहता है। सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों और इनकम टैक्स एक्ट का हवाला देते हुए कहा गया कि केवल किराया मिलने से संपत्ति व्यावसायिक नहीं हो जाती। इसे संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) का उल्लंघन बताया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

और मामले को हाईकोर्ट तक ले जाने की बात कही गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।