Bhagalpur News: आज शाम से 5.30 बजे के बाद जहाज नहीं
Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद गंगा में जहाजों का परिचालन शुरू हो गया है। प्रशासन ने जहाजों की समय-सारिणी जारी की है। आज सवेरे 5.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक क्रूज रोज 24 फेरे लगाएगा। बेली ब्रिज खोलने का काम भी शुरू हो चुका है।

Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद गंगा में जहाजों का परिचालन शुरू हो गया है। प्रशासन द्वारा निर्धरित जहाजों की समय-सारिणी जारी की गई है। इसके हिसाब से बियाडा और जाह्नवी घाट के बीच क्रूज रोज 24 फेरे लगाएगा। सुबह 5.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक ही जहाज चल सकेगा। उधर, सेतु पर बने बेली ब्रिज खोलने का काम शुरू किया गया।
बेली ब्रिज का कार्य
बीआरओ की टीम ने नवगछिया की ओर से पहला ब्रिज खोलने में सफलता पायी है। शुक्रवार को नवगछिया की ओर से ही दूसरा बेली ब्रिज खोलने का काम शुरू होगा। पहले दिन जहाज पर करीब 10 हजार लोग सवार होकर आरपार हुए। जहाज को एक घाट से दूसरे घाट जाने में 1.30 घंटे का समय लग रहा है। एडीएम (आपदा) कुंदन कुमार ने बताया कि समय सारिणी जारी होने के बाद आमलोगों को प्लानिंग में सहूलियत होगी। शुक्रवार से शाम साढ़े पांच तक ही जहाजों का परिचालन हो पाएगा।
समय-सारिणी
नवगछिया से बियाडा घाट के लिए
प्रस्थान आगमन
05:30 बजे-07:00 बजे
06:30 बजे - 08:00 बजे
07:30 बजे - 09:00 बजे
08:30 बजे - 10:00 बजे
09:30 बजे - 11:00 बजे
10:30 बजे - 12:05 बजे
11:30 बजे - 01:00 बजे
12:30 बजे -02:00 बजे
01:30 बजे - 03:00 बजे
02:30 बजे - 04:00 बजे
03:30 बजे - 04:30 बजे
04:30 बजे - 05:30 बजे
बियाडा से नवगछिया के लिए
06:00 बजे-07:30 बजे
07:00 बजे -09:00 बजे
08:00 बजे -10:00 बजे
09:00 बजे - 11:00 बजे
10:00 बजे - 12:05 बजे
11:00 बजे - 01:00 बजे
12:05 बजे - 02:00 बजे
01:00 बजे - 03:00 बजे
02:00 बजे - 04:00 बजे
03:00 बजे - 04:00 बजे
04:00 बजे - 05:00 बजे
04:30 बजे - 05:30 बजे
.............
बाबूपुर घाट से नवगछिया के लिए मालवाहक जहाज
06:00 बजे - 08:00 बजे
10:00 बजे - 12:00 बजे
02:00 बजे - 04:00 बजे
05:00 बजे - आगमन तक


