कटिहार : विद्यालय परिसर में बिना ढक्कन का कुआं बना खतरा

Apr 07, 2026 06:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

कटरिया गांव के पद्मनाभ मध्य विद्यालय में बना खुला कुआं बच्चों के लिए खतरा बन गया है। जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत निर्मित यह कुआं बिना ढक्कन के है और इसमें कचरा भरा हुआ है। विद्यालय प्रबंधन ने प्रशासन को कई बार सूचित किया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सुरक्षा की मांग की है।

कटिहार : विद्यालय परिसर में बिना ढक्कन का कुआं बना खतरा

कुरसेला से मणिकांत रमण की रिपोर्ट प्रखंड के शाहपुर धर्मी पंचायत अन्तर्गत कटरिया गांव स्थित पद्मनाभ मध्य विद्यालय के प्रांगण में बना कुआं इन दिनों बच्चों के लिए खतरे का कारण बन गया है। जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत निर्मित यह कुआं बिना ढक्कन के खुला पड़ा हुआ है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विद्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ाई के लिए आते हैं, लेकिन खुले कुएं के कारण उनके ऊपर हमेशा खतरा मंडराता रहता है। ग्रामीण शंकर सहनी, पंकज कुमार, मंटू कुमार ने बताया कि कुएं में कचरा भर गया है और इसका उपयोग भी नहीं हो रहा है, जिससे यह पूरी तरह बेकार हो चुका है।

विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी गयी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुयी है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कुएं पर ढक्कन लगाने या इसे सुरक्षित करने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।