ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरजब लोग शिक्षित होंगे तभी विज्ञान को समझ पाएंगे

जब लोग शिक्षित होंगे तभी विज्ञान को समझ पाएंगे

भागलपुर, वरीय संवाददाता राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर पीस सेंटर परिधि ने रविवार...

जब लोग शिक्षित होंगे तभी विज्ञान को समझ पाएंगे
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSun, 28 Feb 2021 10:53 PM
ऐप पर पढ़ें

भागलपुर, वरीय संवाददाता

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर पीस सेंटर परिधि ने रविवार को चमत्कार नहीं विज्ञान है कार्यक्रम का आयोजन लाजपत नगर, दाउदबाट में किया। इस मौके पर लाडली राज ने कहा कि विज्ञान और शिक्षा समाज का पहिया होता है। जब हम शिक्षित होते हैं और वैज्ञानिक सोच ग्रहण करते हैं, तभी हम समाज का विकास कर पाते हैं। वहीं सार्थक भरत ने कहा कि लोग अंधविश्वास और पाखंडों में अपना समय, श्रम और धन व्यर्थ खर्च नहीं करें। जब लोग शिक्षित होंगे तभी विज्ञान को समझ पाएंगे और कर्मकांड जादू टोना से दूर हो पाएंगे। इस अवसर पर अशोक राम, प्रीति कुमारी व राजू दास मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें