Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsOnline Seed Grant Application for Rabi Crops Launched in Lakhisarai

लखीसराय : किसानों के लिए बीज अनुदान हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू

संक्षेप: लखीसराय में किसानों के लिए रबी फसल सीजन के लिए बीज अनुदान का ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। किसान पंजीकरण नंबर और मोबाइल नंबर देकर आवेदन कर सकते हैं। जिनका पंजीकरण नहीं हुआ, वे आधार कार्ड से भी आवेदन कर...

Wed, 15 Oct 2025 05:39 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on
लखीसराय : किसानों के लिए बीज अनुदान हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। रबी फसल सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों के लिए बीज अनुदान का ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। जिला कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान अब अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन माध्यम से बीज अनुदान के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि आवेदन करने के लिए किसान पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) नंबर और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य है। जिन किसानों का अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है, वे आधार कार्ड के आधार पर भी आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे किसानों का आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा और बाद में उनका पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इस योजना के तहत गेहूं, मटर, सरसों, मसूर और चना जैसे रबी फसलों के बीज अनुदान दर पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बीज वितरण कृषि विभाग के माध्यम से किया जाएगा। बीज की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रमाणित बीज ही दिए जाएंगे ताकि किसानों को अच्छी उपज मिल सके। जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर लें ताकि उन्हें समय पर बीज उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बताया कि विभागीय वेबसाइट या निकटवर्ती कृषि कार्यालय के माध्यम से आवेदन की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कृषि विभाग का यह प्रयास है कि जिले के हर पात्र किसान को बीज अनुदान योजना का लाभ समय पर मिले और रबी फसलों की बुवाई में किसी प्रकार की बाधा न आए।