कर्मयोगी पोर्टल पर आज चार घंटे का कोर्स करेंगे शिक्षक

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर में, केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मियों की क्षमता और कार्यशैली में सुधार के लिए चार घंटे का ऑनलाइन कोर्स शुरू किया है। शिक्षा विभाग के सभी सरकारी शिक्षकों को यह कोर्स गुरुवार तक पूरा करना है। यह कोर्स आईगॉट कर्मयोगी पोर्टल पर संचालित होगा, जो सरकारी कर्मचारियों के कौशल विकास के लिए बनाया गया है।

कर्मयोगी पोर्टल पर आज चार घंटे का कोर्स करेंगे शिक्षक

भागलपुर। सरकारी कर्मियों की क्षमता और कार्यशैली में सुधार के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने चार घंटे का ऑनलाइन कोर्स शुरू किया है। इसके तहत गुरुवार तक शिक्षा विभाग के सभी सरकारी शिक्षकों व कर्मियों को यह कोर्स पूरा करना है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि आईगॉट कर्मयोगी पोर्टल पर कोर्स के संचालन को लेकर बुधवार को पटना मुख्यालय से वीसी के माध्यम से निर्देश मिला है। इसके तहत सभी पदाधिकारियों, कर्मियों व शिक्षकों को इस कोर्स को गुरुवार तक पूरा करना है। चार घंटे तक कोर्स का संचालन होगा। डीईओ ने बताया कि आईगोट कर्मयोगी भारत सरकार का एक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जिसे विशेष रूप से सरकारी कर्मचारियों के कौशल विकास और प्रशिक्षण के लिए बनाया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।