कटिहार: आजमनगर में इन दिनों महिला उत्पीड़न के मामले बढ़े

Jan 25, 2026 05:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

आजमनगर के जंगीपुर गांव में एक महिला को उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया। पीड़िता के दो देवरों ने उसे मेला दिखाने के बहाने ले जाकर जान से मारने की कोशिश की। ग्रामीणों ने समय पर पहुंचकर उसे बचाया। पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की, जिससे परिवार में चिंता है।

कटिहार: आजमनगर में इन दिनों महिला उत्पीड़न के मामले बढ़े

आजमनगर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में महिला उत्पीड़न की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला आजमनगर थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव से सामने आया है। जंगीपुर गांव निवासी मोहम्मद मोइनुद्दीन ने अपनी पुत्री की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व सालमारी थाना क्षेत्र के तेघरा पंचायत निवासी मोहम्मद सादिक के पुत्र मोहम्मद सफदर से मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार कराई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पीड़िता को ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। क्योंकि दहेज रूपी सोने के जेवरात देने का वादा कर नहीं दे पाए थे। घटना उस समय सामने आई जब पीड़िता के दो देवरों ने साजिश के तहत मेला दिखाने के बहाने देर शाम उसे मायके जंगीपुर से ले गया।

रास्ते में सुनसान जगह देखकर दोनों ने जान से मारने की नीयत से महिला के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख दोनों देवर महिला की गोद से 11 महीने के दूधमुंहे बच्चे को छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद घायल महिला को ग्रामीणों ने आजमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता के परिजनों ने इस मामले को लेकर आजमनगर थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद आजमनगर पुलिस ने सालमारी पुलिस के सहयोग से बच्चे को तो बरामद कर लिया, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे परिजन लगातार थाने का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। पीड़िता सरबरी खातून ने आरोप लगाया कि तीन दिन बीत गए हैं बावजूद इसके आजमनगर पुलिस अब तक न तो प्राथमिकी दर्ज की है और न ही मामले की कोई गंभीर जांच शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर ग्रामीण मौके पर नहीं पहुंचते, तो उनकी जान चली जाती। लगातार सामने आ रहे महिला उत्पीड़न के मामलों को लेकर लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना क्षेत्र में पहले भी कई महिलाएं उत्पीड़न का शिकार हो चुकी हैं। हाल ही में महेशपुर पंचायत की प्रतारना का शिकार असमीना खातून की हत्या इसका जीता-जागता उदाहरण है। थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि उक्त मामले में 11 महीने का बच्चा बरामद कर अभिभावक के हवाले कर दिया गया है। पीडिता आवेदन लिखकर देगी तो उक्त मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;