ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरसुल्तानगंज से 1.64 लाख कांवरिये जल उठाकर बाबधाम के लिए रवाना

सुल्तानगंज से 1.64 लाख कांवरिये जल उठाकर बाबधाम के लिए रवाना

भागलपुर के सुल्तानगंज में उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर अल सुबह से ही स्नान व पूजा-पाठ करने वालों की भीड़ जुटने लगी। इसके बाद दिनभर अजगैबीनाथ मंदिर में पूजा के लिए तांता लगा रहा। सावन की पहली सोमवारी को...

सुल्तानगंज से जल उठाकर कांवर लेकर बाबा धाम जाती महिला कांवरिया।
1/ 2सुल्तानगंज से जल उठाकर कांवर लेकर बाबा धाम जाती महिला कांवरिया।
सावन की पहली सोमवारी को उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर अल सुबह से ही स्नान व पूजा-पाठ करने वालों की भीड़ जुटने लगी।
2/ 2सावन की पहली सोमवारी को उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर अल सुबह से ही स्नान व पूजा-पाठ करने वालों की भीड़ जुटने लगी।
सुल्तानगंज (भागलपुर)। निज संवाददाता Tue, 23 Jul 2019 11:46 AM
ऐप पर पढ़ें

भागलपुर के सुल्तानगंज में उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर अल सुबह से ही स्नान व पूजा-पाठ करने वालों की भीड़ जुटने लगी। इसके बाद दिनभर अजगैबीनाथ मंदिर में पूजा के लिए तांता लगा रहा। सावन की पहली सोमवारी को पूजा के बाद करीब एक लाख 64 हजार कांवरिया बाबा धाम रवाना हो गये।
 
सोमवारी को ले पूरा श्रावणी मेला क्षेत्र हर-हर महादेव से गुलजार रहा। रविवार शाम से ही कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज ट्रेनें, बसें सहित निजी वाहन से पहुंचने लगा था। इससे पूरा मेला क्षेत्र केसरियामय हो गया। रेलवे स्टेशन से गंगा घाट तक दिन चढ़ने के साथ ही कांवरियों का दबाव बढ़ता जा रहा था। सोमवार को शिव पूजा के लिए विशेष दिन माना जाता है। कांवरियों का ऐसा मानना है कि झारखंड स्थित देवघर में विराजमान कामना लिंग पर जलार्पण करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भोलेनाथ को जल चढ़ाने को बेताब कांवरिया बोल-बम के जयकारे लगाते अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते जा रहे हैं। विभिन्न प्रदेशों की बोलियां कहीं-कहीं यह बता रही थी कि केसरिया वस्त्रों में अनेकता के बीच एकता का संदेश देने वाली यह कांवर यात्रा ने सारे भेद मिटा दिये हैं। 

घाटों पर स्नान करने में परेशानी
सोमवार को भी कांवरियों को जल भरने व स्नान करने में कठिनाई हुई। गंगा घाट पर बेहतर व्यवस्था नहीं होने और कांवरियों की बढ़ती भीड़ के कारण परेशानी हो रही है। वहीं घाटों पर चोरी की घटनाएं भी हुई, जिसे स्थानीय स्तर पर सलटा दिया गया। कुछ मामले थाना तक आये। सिलीगुड़ी से आये कांवरिया रविशंकर ने बताया कि घाट की स्थिति ठीक नहीं है। घाट पर फिसलन है। घाट के रास्ते पर कीचड़ हो गया है। स्नान कर बाहर निकलने में कांवरियों को परेशानी हो रही है। 

सोमवारी को सुल्तानगंज से बाबा धाम रवाना होने कांवरिया- 
डाकबम - 1640
पुरुष   - 1626
महिला  - 14 
सामान्य बम - 162934 
पुरुष - 107537
महिला - 55397
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें