
उन्नत मशीनों से बने तसर रेशम धागे की गुणवत्ता पर दिया जोर
मेरा रेशम मेरा अभिमान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण रेशम तकनीकी सेवा केंद्र में किया
भागलपुर, वरीय संवाददाता। एमआरएमए (मेरा रेशम मेरा अभिमान) अभियान के तहत मंगलवार को रेशम तकनीकी सेवा केंद्र पर तसर रेशम रीलिंग एवं कताई पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महाप्रबंधक सह सहायक उद्योग निदेशक रेशम द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में 27 प्रतिभागियों ने व्यावहारिक प्रशिक्षण में भाग लिया। तसर रेशम रीलिंग व कताई प्रौद्योगिकी पर आधारित प्रशिक्षण में भाग लेते हुए रेशम तकनीकी सेवा केंद्र के वैज्ञानिक बी. आकाश शर्मा ने उन्नत मशीनों से प्राप्त तसर रेशम धागे की बेहतर गुणवत्ता पर जोर दिया। केंद्र के प्रभारी त्रिपुरारी चौधरी ने रीलिंग और कताई प्रक्रियाओं के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने प्रशिक्षुओं से पारंपरिक तरीकों की तुलना में आधुनिक तकनीकों को अपनाने को कहा और उत्पादित धागे के प्रकारों और उनकी व्यावसायिकता के बारे में विस्तार से बताया। अभियान की जिला प्रभारी सह महाप्रबंधक उद्योग खुशबू कुमारी ने इस पहल की सराहना की और प्रतिभागियों को कौशल विकास बढ़ाने और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक रीलिंग प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


