ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरVIDEO: उल्टी दिशा में कार चलाकर देश भ्रमण पर निकला है यह शख्स,  जानिए क्यों?

VIDEO: उल्टी दिशा में कार चलाकर देश भ्रमण पर निकला है यह शख्स,  जानिए क्यों?

कार पर देश प्रेम से ओत-प्रोत स्टीकर और भगवा झंडा लगा उल्टी दिशा(बैक गियर) में कार चलाकर देश भ्रमण पर निकल पूरे देश को देने निकले हैं सीधा संदेश। मिलिए, महाराष्ट्र के संतोष राज से। लगभग 48 साल के...

VIDEO: उल्टी दिशा में कार चलाकर देश भ्रमण पर निकला है यह शख्स,  जानिए क्यों?
नीरज कुमार, भागलपुरTue, 20 Mar 2018 10:32 PM
ऐप पर पढ़ें

कार पर देश प्रेम से ओत-प्रोत स्टीकर और भगवा झंडा लगा उल्टी दिशा(बैक गियर) में कार चलाकर देश भ्रमण पर निकल पूरे देश को देने निकले हैं सीधा संदेश।

मिलिए, महाराष्ट्र के संतोष राज से। लगभग 48 साल के संतोष राज बीते 10 जनवरी को उल्टी दिशा में कार चलाकर देश भ्रमण पर निकले हैं। भागलपुर की व्यस्त सड़क पर देश प्रेम वाले स्टीकर और भगवा झंडे लगी कार को उल्टी दिशा में चला रहे अधेड़ व्यक्ति को देखकर राहगीर चौंके।

लगभग दो माह में 20 राज्य और नौ हजार सात सौ किलोमीटर की दूरी बैक गियर में कार चलाकर तय कर चुके पूणे(महाराष्ट्र) के संतोष राज ने बताया कि वो बैक गियर में कार चलाकर देश और दुनिया को सीधा संदेश देने निकले हैं। 

उन्होंने बताया कि वो पांच हजार किलोमीटर की दूरी तय कर वापस अपने महाराष्ट्र लौट रहे हैं। फिलहाल उनका गंतव्य बिहार होते हुए झारखंड जाना है।
संतोष ने बताया कि वो 10 जनवरी को महाराष्ट्र से निकल मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश,  उत्तरप्रदेश, उत्तरांचल, बिहार, सिलीगुड़ी, वेस्ट बंगाल, सिक्कम, गंगटोक, आसाम, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम नागालैंड अरुणाचल प्रदेश होते वापस बिहार होते अब झारखंड जा रहे हैं।

क्या संदेश देना चाहते हैं पूछने पर उन्होंने बताया कि चायनीज चीज का बहिष्कार करें, चीनी माल को न खरीदें। उन्होंने कहा कि सरकार यदि आर्मी को थोड़ी छूट दे तो वो बहुत कुछ कर सकती है। कहा कि पाकिस्तानी कैद में जो भारतीय हैं उनकी जल्द से जल्द रिहाई हो।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें