
ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए टीम चयनित
भागलपुर के टीएमबीयू की बैडमिंटन टीम ओडिसा के संबलपुर विश्वविद्यालय में 17-24 दिसंबर को होने वाली ईस्ट जोन बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेगी। महिला वर्ग में चयनित खिलाड़ी इशिता, जेनिफर, नेहा और दीक्षा हैं, जबकि पुरुष वर्ग में अभिराज, आदित्य और हिमांशु का चयन हुआ है।
भागलपुर, कार्यालय संवाददाता ओडिसा के संबलपुर यूनिवर्सिटी में ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी बैडमिंटन (महिला-पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन होना तय है। महिला वर्ग की प्रतियोगिता 20-24 दिसंबर को और पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता 17-21 दिसंबर को आयोजित होगी। दोनों ही प्रतियोगिता में टीएमबीयू की टीम हिस्सा लेगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। बुधवार को विवि स्तरीय बैडमिंटन टीम का चयन चयनकर्ताओं द्वारा किया गया है। महिला वर्ग में एसएम कॉलेज से इशिता, जेनिफर, नेहा और दीक्षा को चुना गया है, जबकि रिजर्व खिलाड़ी के रूप में में मारवाड़ी कॉलेज की वैष्णवी और टीएनबी कॉलेज की मुस्कान को रखा गया है।
पुरुष वर्ग में टीएनबी कॉलेज के अभिराज, आदित्य और हिमांशु, बीएन कॉलेज से पीयूष, आदित्य जगजीत को चुना गया है। जबकि सूरज एवं मानव को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। टीएमबीयू के इनडोर मल्टीपर्पस स्टेडियम में बैडमिंटन की चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। पीजी एथलेटिक्स यूनियन की तरफ से चयन ट्रायल है। ऑब्जर्वर के रूप में पीजी जूलॉजी के शिक्षक डीएन चौधरी मौजूद रहे। सेलेक्टर के रूप में डॉ. अंशु, डॉ. अंबिका, डॉ. रुचि श्री एवं अभिषेक उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीजी एथलेटिक्स यूनियन के अध्यक्ष डॉ. हलीम अस्तर ने किया। इस मौके पर पीटीआई डॉ. बिपिन भी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




