
दिव्यांगजन किसी भी रूप में कमतर नहीं : मनोरंजन परिदा
एनटीपीसी कहलगांव में विश्व दिव्यांग दिवस का आयोजन कहलगांव, निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी कहलगांव परियोजना
एनटीपीसी कहलगांव परियोजना में विश्व दिव्यांग दिवस 2025 उत्साह और संवेदनशीलता के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम “दिव्यांग-समावेशी समाजों के निर्माण द्वारा सामाजिक प्रगति को प्रोत्साहन” पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन प्रशासनिक भवन स्थित चाणक्य सभागार में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (ओएंडएम) मनोरंजन परिदा थे। कार्यक्रम की शुरुआत दिव्यांगजनों के अधिकारों और सशक्तीकरण पर आधारित प्रेरणादायी वीडियो से हुई। इसके बाद कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने दिव्यांग-समावेशन पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में निकवुजिसिक की प्रेरक कहानी प्रस्तुत की गई, जो जन्म से 100 प्रतिशत शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद आत्मनिर्भर बने और दिव्यांग युवाओं को प्रशिक्षित कर रहे हैं।

उनकी कहानी ने संदेश दिया कि सकारात्मक सोच और दृढ़ इच्छाशक्ति चुनौतियों को अवसर में बदल सकती है। मुख्य अतिथि मनोरंजन परिदा ने कहा कि दिव्यांगजन किसी भी रूप में कमतर नहीं, बल्कि अद्भुत क्षमता और सीखने की ललक रखते हैं। सभी के सहयोग से ऐसा कार्य परिवेश विकसित करना आवश्यक है। जहां हर व्यक्ति अपनी योग्यता के अनुसार योगदान दे सके। अपर महाप्रबंधक (एचआर) मनोरंजन सारंगी ने कहा कि एनटीपीसी कहलगांव समावेशन और समान अवसरों के लिए प्रतिबद्ध है। दिव्यांगजन ऊर्जा परिवार की महत्वपूर्ण शक्ति हैं और उन्हें आवश्यक सुविधाएं व सम्मान मिलना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में केक काटकर दिवस का उत्सव मनाया गया तथा प्रतिभागियों को स्मृति-चिन्ह प्रदान किए गए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




