एनटीपीसी निदेशक का दो दिवसीय दौरा सम्पन्न
एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक (प्रचालन) रवीन्द्र कुमार का कहलगांव दौरा हुआ। उन्होंने परियोजना की गतिविधियों, पर्यावरणीय पहलों और सामाजिक दायित्व कार्यक्रमों की समीक्षा की। दौरे के दौरान, उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और पौधरोपण किया। उनका यह दौरा अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायी रहा।

कहलगांव, निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक (प्रचालन) रवीन्द्र कुमार का 31 मई से एक जून तक एनटीपीसी कहलगांव का दो दिवसीय दौरा सम्पन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने परियोजना की परिचालन गतिविधियों, पर्यावरणीय पहलों तथा सामाजिक दायित्व कार्यक्रमों की समीक्षा की और अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ व्यापक संवाद किया। दौरे के दौरान परियोजना प्रमुख रवीन्द्र पटेल भी उनके साथ उपस्थित रहे। दौरे के क्रम में निदेशक (प्रचालन) ने सेंट्रल कंट्रोल रूम, वैगन ट्रिपलर, फ्ल्यू गैस डीसल्फराइजेशन क्षेत्र तथा ऐश डाइक का निरीक्षण किया। उन्होंने संयंत्र के प्रदर्शन, परिचालन दक्षता, सुरक्षा मानकों और पर्यावरण संरक्षण उपायों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर स्टेशन के विभिन्न महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण परिचालन मुद्दों पर अधिकारियों के साथ गहन चर्चा करते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने समस्याओं के समयबद्ध निराकरण, संसाधनों के सर्वोत्तम उपयोग तथा संयंत्र की विश्वसनीयता एवं उपलब्धता को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, युवा अधिकारियों से संवाद स्थापित किया तथा कर्मचारी यूनियनों एवं एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनके सुझाव और विचार प्राप्त किए।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता
पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए रवीन्द्र कुमार ने मानसरोवर अतिथि गृह परिसर में पौधरोपण किया और हरित एवं सतत विकास की आवश्यकता पर बल दिया। दौरे के समापन पर उन्होंने परियोजना की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उत्कृष्ट परिचालन, सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक दायित्व कार्यक्रमों, ऐश यूटिलाइजेशन तथा परियोजना निष्पादन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उनका यह दौरा अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बालिका सशक्तीकरण अभियान में भाग ले रही बालिकाओं के लिए प्रेरणादायी एवं उत्साहवर्धक साबित हुआ।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


