लखीसराय : एनएसएस स्वयंसेवकों ने रैली निकाल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जगाई अलख

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

केएसएस कॉलेज की एनएसएस इकाई ने बृंदावन गांव में सात दिवसीय शिविर के तहत पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया और 50 पौधे लगाए। इसके अलावा, प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई और ग्रामीणों को प्लास्टिक का बहिष्कार करने की शपथ दिलाई गई।

लखीसराय :  एनएसएस स्वयंसेवकों ने रैली निकाल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जगाई अलख

​लखीसराय से मनोज कुमार की रिपोर्ट केएसएस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिविर के तहत शनिवार को बृंदावन गांव में पर्यावरण जागरूकता की गूंज रही। स्वयंसेवकों ने न केवल रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया बल्कि विद्यालय एवं गांव में दर्जनों पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. बिपिन कुमार के नेतृत्व में बृंदावन पंचायत भवन से किया गया। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने पेड़ लगाओ गांव बचाओ और प्लास्टिक हटाओ बीमारी भगाओ जैसे प्रेरक नारों के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराया गया अभियान के तहत गाँव के विद्यालय परिसर, पंचायत भवन और स्थानीय तालाब के किनारे 50 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।

विशेष बात यह रही कि एक पेड़ मां के नाम मुहिम के अंतर्गत इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी स्थानीय ग्रामीणों को सौंपी गई पौधारोपण के अलावा स्वयंसेवकों ने गांव के मुख्य मार्गों और सार्वजनिक चापाकलों के पास श्रमदान कर सफाई की। गांव के चौक पर नुक्कड़ सभा के माध्यम से जल ही जीवन है का संदेश दिया गया और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया। मौके पर दुकानदार और महिलाओं को सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने की शपथ भी दिलाई गई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।