Bhagalpur News: कटिहार: पुलिस ज्यादती को लेकर एसपी से मिलेगें व्यवसायी
Bhagalpur News: कटिहार में नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की एक बैठक हुई जिसमें स्वर्ण व्यवसाईयों ने पुलिस ज्यादती के खिलाफ चेतावनी दी। अध्यक्ष विमल सिंह बेगानी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिलेगा, जहां झूठे मुकदमों और एकतरफा कार्रवाई के मुद्दे उठाए जाएंगे।

Bhagalpur News: कटिहार, निज संवाददाता। नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की मंगलवार को शहर के स्वर्ण व्यवसाईयों के साथ आवश्यक बैठक हुई। स्वर्ण व्यवसाईयों के साथ पुलिस ज्यादती बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी गई। अध्यक्षता विमल सिंह बेगानी ने की। बैठक की जानकारी देते हुए महासचिव अजय सिंघानिया लाला ने बताया कि बुधवार को चेंबर का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिलने का निर्णय किया गया है जिसमें स्वर्ण व्यवसाय के प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे। बताया कि जिले के कुछ स्वर्ण व्यवसाईयों को झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजा जा रहा है। इतना ही नहीं पुलिसिया कार्रवाई के नाम पर बिना किसी छानबीन के स्वर्ण व्यवसाईयों के खिलाफ एक तरफा कार्रवाई की जा रही है।
बैठक में स्वर्ण व्यवसाईयों की ओर से पवन सोनी, अशोक यादव ,प्रेमनाथ प्रसाद, शिवरतन मुकीम ,नंदकुमार गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, धनंजय गायकवाड, दिनेश साह, एवं रंजन अग्रवाल को प्रतिनिधि मंडल में शामिल करने का निर्णय लिया गया। बैठक में चेंबर उपाध्यक्ष अनिल यादुका, सचिव श्रवण मोर आदि उपस्थित थे।


