ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरशिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ ने की कार्रवाई की मांग

शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ ने की कार्रवाई की मांग

विवि के कर्मियों के साथ छात्रों ने किया अभद्र व्यवहार धक्का-मुक्की में विश्वविद्यालय का...

शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ ने की कार्रवाई की मांग
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरTue, 13 Jul 2021 04:10 AM
ऐप पर पढ़ें

भागलपुर। कार्यालय संवाददाता

विश्वविद्यालय में शनिवार को हुए छात्रों के हंगामा के बाद सोमवार को विश्वविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने टीएमबीयू के कुलानुशासक (प्रॉक्टर) प्रो. रतन कुमार मंडल से मिलकर अपनी बात रखी।

संघ ने हंगामा में शामिल छात्रों पर कार्रवाई की मांग की है। शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ ने कहा कि छात्रों द्वारा कर्मचारियों के साथ किया गया व्यवहार निंदनीय, अशोभनीय और मर्यादा के विपरीत था। कमर्चारियों ने कहा कि छात्रों ने बेवजह अधिकारियों और कर्मचारियों को घंटों बंधक बनाए रखा। विश्वविद्यालय के कामकाज को बाधित रखा। कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। छात्रों के झड़प में विश्वविद्यालय के एक कर्मी चोटिल भी हुए। विश्वविद्यालय कर्मचारी कार्यालय अवधि समाप्त हो जाने के बाद ऑफिस से अपने-अपने घरों को जाने के लिए निकले थे। लेकिन प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर हंगामा कर रहे छात्रों ने कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की।

संबंधित मामले में विश्वविद्यालय के कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। इस मामले में प्रॉक्टर ने भी खेद प्रकट किया है और कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारियों के साथ खड़ा है। छात्रों के इस तरह की हरकत को विश्वविद्यालय प्रशासन बर्दाश्त नहीं करेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें