खगड़िया: डीएम समेत सभी अधिकारी साइकिल से पहुंचे अपने -अपने कार्यालय

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

खगड़िया में अधिकारियों और कर्मियों के लिए शुक्रवार को नो व्हीकल डे घोषित किया गया। डीएम नवीन कुमार, एसपी राकेश कुमार और अन्य अधिकारियों ने साइकिल से अपने कार्यालय पहुंचे। यह कदम ईंधन संरक्षण के उद्देश्य से उठाया गया है। खास परिस्थितियों में वाहन चलाने की अनुमति रहेगी।

खगड़िया: डीएम समेत सभी अधिकारी साइकिल से पहुंचे अपने -अपने कार्यालय

खगड़िया से रवि शंकर की रिपोर्ट खगड़िया डीएम नवीन कुमार,एसपी राकेश कुमार, डीईओ अमरेंद्र कुमार गोंड समेत अधिकारी व कर्मी अपने-अपने आवास से कार्यालय तक शुक्रवार को साइकिल से पहुंचे। उल्लेखनीय है कि ईंधन संरक्षण के उद्देश्य से शुक्रवार को जिले में अधिकारियों व कर्मियों के लिए नो व्हीकल डे घोषित किया गया है। दिन के 10:00 बजे डीएम एसपी के अलावा डीडीसी श्वेता भारती, सदर एसडीओ धनंजय कुमार, समेत अन्य अधिकारी कर्मी व अधिकारियों के बॉडीगार्ड साइकिल की सवारी कर कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय पहुंचे। डीएम ने इस संबंध में गुरुवार को ही आदेश जारी किया था कि अधिकारी व कर्मचारी साइकिल से अपनी आवाज से कार्यालय तक जाएंगे अथवा पैदल कार्यालय पहुंचेंगे।

हालांकि विशेष परिस्थिति विधि व्यवस्था आदि के मौके पर वाहनों का प्रयोग शुक्रवार को भी किया जा सकेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।