रसोई गैस की किल्लत महज अफवाह: जिलाधिकारी

Mar 12, 2026 12:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर में रसोई गैस की कमी की अफवाहों पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिले में एलपीजी की कोई कमी नहीं है। प्रशासन ने मध्य एशिया और खाड़ी देशों के संकट के बीच गैस आपूर्ति बाधित होने की चर्चाओं को भ्रामक बताया। सभी गैस वितरकों ने पुष्टि की है कि गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

रसोई गैस की किल्लत महज अफवाह: जिलाधिकारी

भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की किल्लत को लेकर फैल रही खबरों पर विराम लगाते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि भागलपुर में एलपीजी की कोई कमी नहीं है। जिला प्रशासन ने मध्य एशिया और खाड़ी देशों के संकट के बीच गैस आपूर्ति बाधित होने की चर्चाओं को पूरी तरह भ्रामक और अफवाह करार दिया है। बुधवार को समाहरणालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने जिले के सभी गैस वितरकों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में सभी वितरकों ने पुष्टि की है कि जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति शृंखला में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

संयुक्त निदेशक जनसंपर्क ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और पैनिक बुकिंग या कालाबाजारी को बढ़ावा न दें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि गलत सूचना फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।