ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरपोस्टिंग से आठ किमी दायरे में नहीं रहने वाले बिजली अधिकारियों को हाउस रेंट नहीं

पोस्टिंग से आठ किमी दायरे में नहीं रहने वाले बिजली अधिकारियों को हाउस रेंट नहीं

अधीक्षण अभियंता ने इस बारे में जारी किया है पत्र आठ किमी दायरे में

पोस्टिंग से आठ किमी दायरे में नहीं रहने वाले बिजली अधिकारियों को हाउस रेंट नहीं
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSun, 27 Nov 2022 01:02 AM
ऐप पर पढ़ें

भागलपुर, वरीय संवाददाता। पोस्टिंग की जगह से आठ किलोमीटर के दायरे में जो बिजली अधिकारी व कर्मचारी नहीं रह रहे हैं, उन्हें हाउस रेंट नहीं मिलेगा। इस बारे में अधीक्षण अभियंता गौरव पाण्डेय ने ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों को चिह्नित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने भागलपुर व बांका जिले के बिजली कंपनी के सभी विभागों के अधिकारियों को पत्र जारी कर कहा है कि अपने अधीनस्थ कार्यालय में पदस्थापित पदाधिकारी व कर्मचारी द्वारा पदस्थापन स्थान से आठ किमी के अंदर अपना आवास नहीं रखा जाता है, जिससे कंपनी के कार्य में प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अपने अधीनस्थत पदस्थापित पदाधिकारियों व कर्मचारियों के निवास का मुख्यालय से आठ किमी के अंदर सुनिश्चित कराएं। उन्होंने आठ किमी के अंदर अपना आवास नहीं रखने वालों का मकान किराया का भुगतान बंद कर इसकी रिपोर्ट सौंपने को निर्देशित किया है। बिजली कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों को पोस्टिंग स्थल से आठ किमी दायरे में अपना आवास रखने का साक्ष्य देना होगा। इसके लिए उन्हें मकान के किराये का मकान मालिक द्वारा राजस्व टिकट के साथ जमा करना होगा।

समायोजन की सूची को सार्वजनिक किया जाय

भागलपुर, वरीय संवाददाता। कंबाइंड बिल्डिंग परिसर में संविधान दिवस के अवसर पर दैनिक सफाई कर्मचारियों की सभा हुई। जिसकी अध्यक्षता राजीव रंजन ने की। इस दौरान नगर आयुक्त को पत्र के जरिए सूचना दी गई की स्वीकृत सफाई पदों में रिक्त 505 पदों में निगम के सफाई मजदूर को छोड़ अन्य पदों पर बहाल कार्यरत कर्मचारियों का समायोजन न की जाय। समायोजन के लिए बनायी जा रही सूची सार्वजनिक करें ताकि किसी तरह की अनियमितता न हो। मौके पर प्रदेश सचिव गणपत कुमार राम, जिलाध्यक्ष राजेश हरि, रवि हरि, अमर हरि, गोविंदा हरि, दुर्गा हरि, देवकी देवी, पूनम देवी, शेखर हरि, कुंदन, किशोर हरि आदि सैकड़ों मजदूरों ने अपनी उपस्थित दर्ज करायी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें