Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsNitish Kumar Sworn in as Bihar Chief Minister for 10th Time Promises Development and Good Governance
जमुई : एनडीए का दसवां कार्यकाल सुशासन का स्वर्णिम अध्याय बनेगा : प्रो. गौरी शंकर

जमुई : एनडीए का दसवां कार्यकाल सुशासन का स्वर्णिम अध्याय बनेगा : प्रो. गौरी शंकर

संक्षेप:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10वीं बार शपथ ली। इस मौके पर जमुई के लोगों ने उन्हें और एनडीए के मंत्रियों को बधाई दी। विद्वानों ने नीतीश को भारतीय लोकतंत्र की प्रेरणा और सुशासन का प्रतीक बताया। नए युग की शुरुआत के साथ बिहार में विकास की उम्मीद जताई गई।

Thu, 20 Nov 2025 04:26 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

जमुई। बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री एनडीए के विधायक दल के सर्वमान्य नेता श्री नीतीश कुमार के द्वारा गुरुवार को 11:30 बजे पूर्वाहन में गांधी मैदान में प्रधानमंत्री तथा कई राज्य के मुख्यमंत्री,केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 10वीं बार सुशासन की सरकार बनने पर जमुई के प्रबुद्ध लोगों ने नीतीश कुमार तथा एनडीए गठबंधन के डिप्टी सीएम, मंत्रियों, LJP (R) के संजय सिंह और संजय पासवान तथा विशेष कर जमुई विधायिका श्रेयसी सिंह को मंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। केकेएम कॉलेज के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गौरी शंकर पासवान ने कहा कि श्री नीतीश कुमार का 10वीं बार बिहार का मुख्यमंत्री बनना भारतीय लोकतंत्र की एक विशिष्ट और प्रेरणादाई घटना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह लोकतंत्र में अद्भुत रिकॉर्ड है। अब बिहार में नए युग का आगाज हो चुका है। राजनीति में संकल्प, प्रशासन में पारदर्शिता नीतीश की सबसे बड़ी पहचान है। नीतीश के नेतृत्व में एनडीए की सरकार के साथ बिहार में अब प्रगति की नई पटकथा लिखी जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दसवां कार्यकाल सुशासन का स्वर्णिम अध्याय बनेगा। एक व्यक्ति को 2005 से 2030 तक लगातार मुख्यमंत्री बने रहना अपने आप में असामान्य है। सुशासन, विकास, समावेशी राजनीति की चातुर्य के बदौलत नीतीश 10वीं बार सीएम बने हैं। उनकी समझ दर्शाती है कि वे केवल सत्ता के लिए नहीं, बल्कि जनहित के लिए गठबंधन करते हैं। उनका नेतृत्व जनता की उम्मीद, विकास की आकांक्षाओं और स्थिरता की मांग का प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि नीतीश और एनडीए का सुशासन कोई नारा नहीं यह 20 वर्षों का वह अनुशासन है, जिसने बिहार को नई पहचान दी। स्नातकोत्तर राजनीतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने बिहार में नई सरकार बनने पर नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि नीतीश राजनीति के चाणक्य हैं। 10वीं बार मुख्यमंत्री पद का शपथ लेना गौरव की बात है। अब बिहार में विकास की रफ्तार और तेज होने की उम्मीद है। जमुई की विधायिका श्रेयसी सिंह को मंत्री बनने पर उन्होंने बधाई और शुभकामनाएं दी और जमुई की विकास की उम्मीद जताई। डॉ.डीके गोयल ने कहा कि नीतीश राजनीति के गावस्कर हैं। इतने लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने रहना नीतीश कुमार के राजनीतिक अस्तित्व और दृढ़ता का प्रतीक है। 10 बार मुख्यमंत्री पद का शपथ लेनेवाला बिहार में अभी तक कोई उदाहरण नहीं है। यह सौभाग्य केवल नीतीश कुमार को ही मिला है। यह समय और धैर्य की मिसाल है। सुश्री श्रेयसी सिंह को मंत्री बनने के लिए शुभकामनाएं दी। स्नातकोत्तर रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एस.के.झा ने कहा कि नीतीश कुमार राजनीति के बाजीगर हैं। उन्होंने बिहार में सुशासन की ऐसी बुनियाद रखी है, जो भावी पीढ़ियों को मार्गदर्शन देती रहेगी। जमुई की लोकप्रिय विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह को मंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं उन्होंने दी। स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग के विभाग अध्यक्षध्यक्ष अनिंदो सुंदर पोले ने कहा कि 10वीं बार मुख्यमंत्री बने रहना नीतीश कुमार की राजनीतिक दृढ़ इच्छा शक्ति, संकल्प और उनके कार्य क्षमता का प्रमाण है. हम ऐसे महान पुरुष को बधाई देते हैं साथ ही जमुई की चर्चित विधायिका सुश्री श्रेयसी सिंह को भी दिल से बधाई और शुभकामनाएं। मौके पर उपस्थित प्रो. सरदार राम, प्रो. कैलाश पंडित, डॉ. अजीत कुमार भारती, डॉ दीपमाला एवं रवीश कुमार सिंह, सुशील कुमार ने नीतीश कुमार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने, डिप्टी सीएम तथा अन्य मंत्रियों खासकर जमुई की लोकप्रिय गोल्ड गर्ल एवं जमुई विधायिका सुश्री श्रेयसी सिंह को मंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई और शुभकामनाएं दी, और बिहार प्रदेश के विकास में गति लाने की आशा की।